राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 2016


63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 28 मार्च 2016 को की गयी। भारतीय फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा घोषित यह पुरस्कार 2015 में प्रदर्शित भारतीय फिल्मों को दिया जाता है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सभी विजेताओं को 3 मई 2016 को इस पुरस्कार सम्मानित करेंगे।

पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची
सर्वश्रेष्ठ फिल्म - बाहुबली (निर्देशक - एस.एस. राजामौली)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - संजय लीला भंसाली ( बाजीराव मस्तानी)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - अमिताभ बच्चन (पीकू) (यह अमिताभ बच्चन का चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार है। अमिताभ बच्चन को पहली बार 1990 में अग्निपथ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। अन्य दो राष्ट्रीय पुरस्कार क्रमश: ब्लैक और पा के लिए क्रमश: 2005 और 2009 में दिया गया था।)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - कंगना रनौत (तनु वेड्स मनु रिटर्न) (यह कंगना रनौत का तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार है। कंगना को पहली बार 2008 में 'फैशन' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। साल 2015 में 'क्वीन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता - समुथीराकनी विसारनई
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री - तन्वी आजमी (बाजीराव मस्तानी)
सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म - दम लगा के हइशा
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर - रेमो डिसूजा (बाजीराव मस्तानी)
किसी निर्देशक की प्रथम सर्वश्रेष्ठ फिल्म हेतु इंदिरा गांधी पुरस्कार - नीरज घेवान (मसान)
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म - बजरंगी भाईजान (निर्देशक - कबीर खान)
सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका - मोनाली ठाकुर (मोह मोह के धागे, फिल्म - दम लगा के हइशा)
सर्वश्रेष्ठ छायांकन - सुदीप चटर्जी (बाजीराव मस्तानी)
राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार - नानक शाह फकीर
सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक - जूही चतुर्वेदी (पीकू) और हिमांशु शर्मा (तनु वेड्स मनु रिटर्न)
सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म - नीरानायकम
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन एम. जयचंद्रन
पर्यावरण संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म - वालिया चिरकुल्ला पक्षिकल
सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म - दुरंतो

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार  फिल्म के क्षेत्र में दिया जाने वाले भारत का सबसे बड़ा पुरस्कार है जो सन 1954 से दिए जा रहे हैं। यह पुरस्कार फीचर (31 श्रेणियों में) तथा गैर फीचर (22 श्रेणियों में) दोनों तरह की फिल्मों के लिए प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का उद्देश्य सुरुचिपूर्ण और तकनीकी तौर पर उत्कृष्ट तथा सामाजिक तौर पर प्रासंगिक फिल्मों के निर्माण को बढ़ावा देकर सिनेमा के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृतियों के प्रति समझ और सम्मान के प्रति योगदान करना और इस प्रकार राष्ट्र की एकता और अखंडता को बढ़ावा देना है।

Comments