रेल बजट 2016-17


रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने 25 फरवरी 2016 को वर्ष 2016-17 का रेल बजट लोकसभा में पेश किया। कुल 1,21,000 करोड़ रुपए का बजट प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। श्री सुरेश प्रभु ने चुनौतियां से निपटने के लिए ‘’चलो, मिलकर कुछ नया करें’’ का नारा दिया। उन्‍होंने कहा कि इसके लिए कार्यनीति के तीन स्‍तंभों - नव अर्जन, नव मानक, नव संरचना के आधार पर कार्य किया जाएगा।

मुख्य बिंदु
v  यात्री किराए में कोई वृद्ध‍ि नहीं की गई है।
v  रेलवे को और सुविधायुक्‍त बनाने के लिए रेलों में 65,000 अतिरिक्‍त बर्थ और 2500 वैंडिग मशीनें उपलब्‍ध कराई जाएंगी।
v  रेलों में 17,000 बायो टॉयलेट लगाए जाएंगे।
v  रेलवे में मोबाइल ऐप के साथ-साथ 1,780 स्‍वचालित टिकट मशीनें लगाने का प्रस्‍ताव है।
v  400 और स्‍टेशनों पर वाई-फाई सुविधा उपलब्‍ध कराई जाएंगी।
v  रेलों के परिचालन में सुधार लाने के लिए गाजियाबाद से मुगलसराय तक परिचालन ऑडिट प्रारंभ किया जाएगा।
v  2020 तक गाड़ि‍यों में आरक्षित एकोमोडेशन मांग पर उपलब्‍ध होना, मालगाड़ि‍यों का समय-सारणी के अनुसार चलना, संरक्षा रिकॉर्ड में सुधार लाने के लिए अत्‍याधुनिक टेक्‍नोलॉजी, बिना चौकीदार वाले सभी समपारों को समाप्‍त करना, उन्‍नत समय पालन, मालगाड़ि‍यों की उच्‍चतर औसत गति, सेमी हाई स्‍पीड ट्रेनें जो स्‍वर्णिम चतुर्भुज पर चलें मानव अपशिष्‍ट का जीरो डायरेक्‍ट डिस्‍चार्ज सुनिश्चित किया जाएगा।
v  2016-17 में 2800 किलोमीटर रेलपथ को चालू करने का लक्ष्‍य है।
v  2016-17 में रेलवे विद्युतीकरण के लिए परिव्‍यय लगभग 50% तक बढ़ाया गया है। इससे 2000 किलोमीटर तक विद्युतीकृत करने का लक्ष्‍य है।
v  सार्वजनिक निजी भागीदारी सहित नवीन वित्‍तपोषण के जरिए उत्‍तर-दक्षिण, पूर्व-पश्चिम और पूर्व तट माल गलियारों को प्रारंभ करने का प्रस्‍ताव है।
v  रेल विश्‍वविद्यालय की मुहिम के तहत प्रारंभ में वड़ोदरा स्थित भारतीय राष्‍ट्रीय रेल अकादमी की पहचान।
v  डिजिटल इंडिया के अंतर्गत ट्रैक प्रबंधन प्रणाली (टीएमएस) एप्‍लीकेशन।
v  यात्रा की गुणवत्‍ता में सुधार करने के लिए निम्‍न कदम उठाए जाएंगे -
       अनारक्षित यात्रियों के लिए
       अंत्योदय एक्‍सप्रेस - अनारक्षित, सुपरफास्‍ट सेवा
      दीनदयाल सवारी डिब्‍बे - पेयजल और बड़ी संख्‍या में मोबाइल चार्जिंग के पांइटों वाले अनारक्षित  सवारी डिब्‍बे
      आरक्षित यात्रियों के लिए 
      हमसफर - पूर्णत: वातानुकूलित 3एसी सेवा जिसमें भोजन के विकल्‍प की सेवा मौजूद हो।
      तेजस- 130 किलोमीटर प्रति घंटा और उससे अधिक गति पर चालित
      उदय - सबसे व्‍यस्‍त मार्गों पर रात्रिकालीन डबल डेकर ट्रेन
v  विकल्‍प योजना का विस्‍तार किया जाएगा ताकि प्रतीक्षा सूची के यात्री विनिर्दिष्‍ट गाड़ि‍यों में यात्रा के लिए अपनी इच्‍छा दर्ज करा सकें।
v  स्‍वच्‍छता के लिए एसएमएस के जरिए क्‍लीन माई कोचसेवा।
v  स्‍टेशनों पर खानपान और स्‍टॉल सुविधा के अंतर्गत चरणबद्ध आधार पर आईआरसीटीसी को खानपान सेवाओं का प्रबंधन।
v  स्‍थानीय स्‍वामित्‍व और सशक्तीकरण के लिए जिला निवासियों को स्‍टेशनों पर वाणिज्यिक लाइसेंस देना।
v  यात्रियों के लिए यात्रा बीमा के अंतर्गत रेल यात्राओं की बुकिंग के समय ही वैकल्पिक यात्रा बीमा उपलब्‍ध कराना।
v  धार्मिक स्थलों के लिए आस्था सर्किट पर ट्रेनें चलाई जाएंगी।
v  हाई स्‍पीड रेल योजना के अंतर्गत जापान सरकार की सहायता से अहमदाबाद से मुम्‍बई तक एक हाई स्‍पीड पैसेंजर कॉरिडोर।
v  रेलवे बोर्ड का व्‍यावसायिक तरीके से पुनर्गठन करने और इस संगठन का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करने के लिए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को समुचित शक्तियां प्रदान करने का प्रस्ताव है।
v  अधिकारियों की नई भर्ती के लिए संवर्गों के एकीकरण की संभावना का पता लगाया जाएगा। भारतीय रेल के साथ कारोबार को सफल बनाने के लिए पीपीपी सेल को सृदृढ़ किया जाएगा।
v  इनोवेशन में सहायता प्रदान करने के लिए कर्मचारियों, स्‍टार्ट अप तथा प्रगति परक छोटे व्‍यापारियों के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान।
v  भारतीय रेल के ट्रांसफॉर्मेशन के लिए सात मिशन। प्रत्‍येक मिशन का प्रधान, एक मिशन निदेशक होगा जो रेलवे बोर्ड के अध्‍यक्ष को सीधे रिपोर्ट करेगा।
v  रेलवे अस्‍पतालों और सरकारी अस्‍पतालों के बीच आदान-प्रदान सुनिश्‍चित करने के लिए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के साथ समझौता। 5 रेलवे अस्‍पतालों में 'आयुष' प्रणाली शुरू करना
v  गैंगमैनों को आने वाली गाड़ियों के बारे में सूचित करने के लिए एक उपकरण दिया जाएगा जिसे 'रक्षक' कहा जाएगा
v   पेट्रोलिंग के समय ढोए जाने वाले औजारों का भार कम किया जाएगा।
v  रेल मित्र सेवा के अंतर्गत स्‍टेशनों पर वृद्धों और दिव्‍यांग यात्रियों की सहायता के लिए कोंकण रेलवे में सारथी सेवा का विस्‍तार किया जाएगा।
v  आगामी वित्‍त वर्ष के दौरान ए1 श्रेणी स्‍टेशन के प्रत्‍येक प्‍लेटफॉर्म पर दिव्‍यांगों के लिए कम-से-कम एक शौचालय उपलब्‍ध करवाना और इन स्‍टेशनों पर पर्याप्‍त संख्‍या में व्‍हील चेअरों की उपलब्‍धता भी सुनिश्चित करना।
v  वरिष्‍ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए निचली बर्थों का कोटा बढ़ाना
v  यात्रियों की शिकायत के लिए नई फोन लाइन 182 प्रारंभ करने की घोषणा।
v  भारत के पहले रेलवे आटो केंद्र को चेन्नई में शुरू किया जाएगा।
v  पत्रकारों के लिए रियायती दर पर टिकटों की ई-बुकिंग की सुविधा।
v  वित्‍त, अनुसंधान एवं नीति विकास से संबंधित सी.टी. वेणुगोपाल पीठ और भारतीय रेलवे के लिए जियो स्‍पेटल प्रौद्योगिकी से संबंधित कल्‍पना चावला पीठ स्थापित करना।
v  सकल यातायात प्राप्तियों में 1,83,578 करोड़ रुपए के बजट अनुमान लक्ष्य की तुलना में संशोधित अनुमान 2015-16 में 15,744 करोड़ रुपए की शुद्ध कमी हुई है। प्रमुख क्षेत्र से कम मांग के कारण भाड़ा आमदनी में वृद्धि प्रभावित हुई, जिसके परिणामस्वरूप संशोधित अनुमान 2015-16 में लक्ष्य को 1,11,853 करोड़ रुपए पर पुनः निर्धारित किया गया है। वर्ष 2015-16 के लिए योजना आकार अर्थात बजट अनुमान स्तर पर 1,00,000 करोड़ रुपए आंका गया है। इस वर्ष पूंजी निष्पादन अनुपात 92 प्रतिशत है।
v  किराए से इतर राजस्‍व स्‍टेशन पुनर्विकास, रेलपथ के आस-पास की भूमि का मौद्रीकरण, सॉफ्ट परिसंपत्‍तियों का मौद्रीकरण - वेबसाइट, डाटा, आदि, विज्ञापन के द्वारा 2016-17 में 2015-16 के राजस्‍व को 4 गुना करने का लक्ष्‍य
v  विनिर्माण कार्यकलापों से 2020 तक लगभग 4,000 करोड़ रुपए तक वार्षिक राजस्‍व जुटाने का लक्ष्‍य।


Comments