विश्व के शक्तिशाली व्यक्ति


4 नवंबर 2015 को अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्सद्वारा विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों की नवीनतम सूची जारी की गई। इस सूची में कुल 74 व्यक्तियों को शामिल किया गया है। वर्ष 2009 में पहली बार जारी की गई इस महत्वपूर्ण सूची का यह सातवां वार्षिक संस्करण है।
महत्वपूर्ण बिंदु
v  रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लगातार तीसरी बार विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्ति का दर्जा प्रदान किया गया है। पत्रिका ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति ने यह सिद्ध किया है कि वह विश्व के उन चंद प्रभावशाली लोगों में से हैं जो अपने मन की करते हैं।
v  जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा तीसरे, रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस चौथे तथा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पांचवें स्थान पर हैं।

v  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में 9वां स्थान दिया गया है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष उन्हें इस सूची में 15वां स्थान प्राप्त हुआ था। इस सूची में शामिल अन्य भारतीयों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी 36वें स्थान पर हैं। लक्ष्मी निवास मित्तल 55वें तथा माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला 61वें स्थान पर हैं।

Comments