तकनीकी जगत के अमीरों की सूची


फोर्ब्स पत्रिका ने 6 अगस्त 2015 को पहली बार तकनीकी जगत के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की है जिसमें माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स पहले स्थान पर हैं। फोर्ब्स की सूची के मुताबिक बिल गेट्स की संपत्ति 79.6 अरब डॉलर है। फोर्ब्स के मुताबिक शीर्ष सौ लोगों में से 94 ने अपनी कंपनियां शुरू की जबकि तीन को दौलत विरासत में मिली।
संबंधित तथ्य
Ø  ऑरेकल के संस्थापक लैरी इलिसन 50 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
Ø  तीसरे नंबर पर अमेजन के मालिक जेफ बेजोस हैं जिनकी संपत्ति 47.8 अरब डॉलर है। उनकी संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले 13 अरब डॉलर का इजाफ़ा हुआ है।
Ø  फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग 41.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे नंबर पर हैं।
Ø  गूगल के संस्थापक लैरी पेज पांचवें (33.4 अरब डॉलर) और सर्गेई ब्रिन छठे नंबर (32.8 अरब डॉलर) पर हैं।
Ø  अलीबाबा के संस्थापक जैक मा 23.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सातवें स्थान पर हैं।
Ø  माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बॉल्मर 22.7 अरब डॉलर के साथ आठवें और स्टीव जॉब्स की विधवा लॉरेन पॉवेल जॉब्स 21.4 अरब डॉलर के साथ नौवें स्थान पर हैं।

Ø  कंप्यूटर निर्माता डेल के मालिक माइकल डेल 19.4 अरब डॉलर के साथ दसवें स्थान पर हैं।

Comments