फॉर्चुन ग्लोबल 500


जुलाई  2015 में फॉर्चुन पत्रिका ने वर्ष 2015 के लिए दुनिया की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की सूची  ‘फॉर्चुन ग्लोबल 500’ जारी की। इसके अनुसार दुनिया की 500 सबसे बड़ी कंपनियों ने वर्ष 2014 में कुल 31.2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर राजस्व तथा 1.7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर लाभ प्राप्त किया। सूची में अमेरिका की 128 तथा चीन की 98 कंपनियां शामिल हैं।
मुख्य बिंदु
v  इस सूची में अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट पहले पायदान पर है।
v  इस सूची में चीन की पेट्रोलियम रिफाइनिंग कंपनी साइनोपेक ग्रुप दूसरे पायदान पर, नीदरलैंड की रॉयल डच शेल तीसरे पायदान पर, चाइना नेशनल पेट्रोलियम चौथे तथा एक्सॉन मोबिल पांचवें पायदान पर है।

v  इस सूची में भारत की 7 कंपनियां शामिल हैं जिसमें इंडियन ऑयल कंपनी 119वें, रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. 158वें, टाटा मोटर्स 254वें, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 260वें, भारत पेट्रोलियम 280वें, हिंदुस्तान पेट्रोलियम 327वें तथा ओ.एन.जी.सी. 449वें स्थान पर है।

Comments