विश्व जनसंख्या संभावनाएं : पुनरीक्षण 2015


संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक प्रभाग कार्य द्वारा 29 जुलाई 2015 को विश्व जनसंख्या संभावनाएं : पुनरीक्षण 2015 रिपोर्ट जारी की गई। इस रिपोर्ट के अनुसार  भारत की जनंसख्या 1.3 बिलियन है। जिसके वर्ष 2030 में 1.5 बिलियन तथा वर्ष 2050 में 1.7 बिलियन होने की संभावना है।
मुख्य बिंदु
v  वर्तमान में विश्व की जनसंख्या 7.3 बिलियन है। विश्व की जनंसख्या के वर्ष 2030 में 8.5 बिलियन, वर्ष 2050 में 9.7 बिलियन और वर्ष 2100 तक 11.2 बिलियन हो जाने की संभावना है। विश्व की जनसंख्या में अगले 15 वर्षों में लगभग एक अरब लोगों की वृद्धि होगी।
v  वर्ष 2015-2050 की अवधि के दौरान विश्व की जनसंख्या का आधा नौ देशों में केंद्रित होने की संभावना है। ये नौ देश हैं - भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, इथियोपिया तंजानिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनेशिया और युगांडा।
v  वर्ष 2015 में विश्व की कुल जनसंख्या  में 50.4 प्रतिशत पुरुष तथा 49.6 प्रतिशत महिलाएं हैं।
v  वर्तमान में चीन एवं भारत विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाले दो देश हैं।
v  वर्ष 2022 तक भारत की जनसंख्या के चीन की जनसंख्या से अधिक हो जाने की संभावना है। चीन की जनसंख्या वर्ष 2030 तक स्थिर हो जाएगी और उसके बाद इसकी जनसंख्या में गिरावट आएगी।
v  वर्तमान में दुनिया के सातवें सबसे बड़े देश नाइजीरिया की जनसंख्या में सबसे तेजी से वृद्धि हो रही है।
v  वर्ष 2050 में नाइजीरिया की जनसंख्या के संयुक्त राज्य अमेरिका की जनसंख्या से अधिक हो जाने की संभावना है और उस समय नाइजीरिया जनसंख्या के मामले में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश होगा।
v  अगले 35 वर्षों में जनसंख्या वृद्धि की उच्चतम दर के साथ अफ्रीका का विश्व की जनसंख्या वृद्धि में आधे से अधिक के योगदान की संभावना है।

v  वर्ष 2010-15 में वैश्विक जीवन प्रत्याशा 70 वर्ष है जो वर्ष 2045-50 तक 77 वर्ष होगी तथा वर्ष 2095-2100 तक बढ़कर 83 वर्ष हो जाएगी। भारत की जीवन प्रत्याशा 2025 से 2030 तक 71.7 वर्ष होगी। वर्ष 2045 से 2050 तक 75.9 वर्ष होगी और वर्ष 2095 से 2100 तक 84.6 वर्ष होगी।

Comments