विश्व खाद्य पुरस्कार

विश्व खाद्य पुरस्कार फाउंडेशन ने 1 जुलाई 2015 को बांग्लादेश के सर फजले हसन आबिद को विश्व खाद्य पुरस्कार, 2015 देने की घोषणा की। अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट के एक समारोह में पुरस्कार प्राप्तकर्ता के रूप में  आबिद के नाम की घोषणा की गयी। प्रसिद्ध कृषि विज्ञानी डा. एम.एस. स्वामीनाथन उस समिति के अध्यक्ष थे जिसने आबिद का चयन किया। आबिद को बांग्लादेश के साथ ही 10 देशों में कार्यरत बांग्लादेश रूरल एडवांसमेंट कमिटी के जरिये दशकों तक मानव विकास के सेवक के रूप में जाना जाता है। बांग्लादेश रूरल एडवांसमेंट कमिटी एक गैर सरकारी संगठन है जो रोजगार,गरीबी उन्मूलन और विकास से संबंधित गतिविधियों के विस्तृत हिस्से को कवर करता है।

विश्व खाद्य पुरस्कार एक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है जो खाद्य की गुणवत्ता, मात्रा व उपलब्धता में सुधारों के जरिये मानव विकास की प्रगति के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वालों को दिया जाता है। इसकी परिकल्पना नोबल शांति पुरस्कार विजेता नॉर्मन बोरलॉग ने की थी। 1987 में पहला पुरस्कार डॉ एम.एस. स्वामीनाथन को मिला था। वर्ष 2014 का पुरस्कार भारत में जन्मे मैक्सिको के डॉ. संजय राजाराम को दिया गया था। इसमें पुरस्कार राशि के रूप में विजेता को 2,50,000 डॉलर प्रदान किया जाता है।

Comments