मानव पूंजी सूचकांक में भारत 100वें स्थान पर



विश्व आर्थिक फोरम (World Economic Forum ,WEF) द्वारा जारी वैश्विक मानव पूंजी सूचकांक (Human Capital Index, HCI) के आधार पर बनी सूची में भारत को 100वां स्थान दिया गया है। मानव पूंजी के विकास और इसके इस्तेमाल के आकलन के आधार पर इस सूचकांक को तैयार किया जाता है। विश्व आर्थिक फोरम द्वारा तैयार 124 देशों वाली इस सूची में फिनलैंड शीर्ष पर है।

सूचकांकः संबंधित तथ्य

v  सूची में क्रमशः शीर्ष दस राष्ट्र हैं – फिनलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, कनाडा, जापान, स्वीडन, डेनमार्क, नीदरलैंड,  न्यूजीलैंड और बेल्जियम।
v  रूस, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका जैसे अन्य उभरते देश मानव पूंजी का बेहतर इस्तेमाल करने के मामले में भारत से आगे हैं। इस सूचकांक में रूस को 26वां, चीन को 64वां, ब्राजील को 78वां और दक्षिण अफ्रीका 92वां स्थान प्रदान किया गया है।
v  इस सूचकांक में भारत श्रीलंका, भूटान व बांग्लादेश जैसे पड़ोसियों से भी पिछड़ गया है।
v  इस सूचकांक में पाकिस्तान को 113वां स्थान प्रदान किया गया है।
v  चीन और भारत के बाद सबसे ज्यादा आबादी वाला देश इंडोनेशिया भी भारत से आगे 69 वें स्थान पर है।
v  इस सूची में अमेरिका 17वें, ब्रिटेन 19वें और जर्मनी 22वें स्थान पर हैं।
v  डब्ल्यूईएफ द्वारा यह सूची 46 संकेतकों के आधार पर तैयार की गई है, जिससे यह पता चलता है कि ये देश कितनी अच्छी तरह से विकास कर रहे हैं और इस प्रक्रिया में कैसे अपनी मानव पूंजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें यह भी देखा गया है कि किसी देश में शिक्षा, कौशल और रोजगार पर कितना ध्यान दिया जा रहा है।
v  डब्ल्यूईएफ के अनुसार इस सूचकांक का उद्देश्य यह समझना है कि देश अपनी मानव क्षमता का बेहतर इस्तेमाल कर रहा है या उसे बेकार कर रहा है।
v  14 देशों के मानव पूंजी सूचकांक में 80% बेहतरी देखने को मिली है, जबकि 38 देशों में 70% से 80% की बेहतरी देखने को मिली है।



Comments