परमाणु ऊर्जा उत्पादन में भारत का 13वां स्थान



विश्‍व में भारत सहित 31 देश परमाणु स्रोत से बिजली का उत्पादन करते हैं। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की पावर रिएक्टर सूचना प्रणाली द्वारा वर्ष 2014 में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार परमाणु ऊर्जा उत्पादन में भारत का स्थान 13वां है, वहीं वैश्विक स्तर पर प्रचालनरत रिएक्टरों की संख्या की दृष्टि से भारत का स्थान 7वां है। इस रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में सबसे ज्यादा लगभग 104 परमाणु रिएक्टर का इस्तेमाल बिजली उत्पादन में होता है। उसके बाद फ्रांस, जापान, रूस, चीन और कोरिया का नंबर आता है, जो भारत से आगे हैं।

वर्तमान में परमाणु बिजली की स्थापित क्षमता 5780 मेगावाट है। निर्माणाधीन परियोजनाओं के वर्ष 2019 तक चरणबद्ध तरीके से पूरे होने पर परमाणु बिजली की कुल क्षमता बढ़ कर 10080 मेगावाट तक हो जाएगी। परमाणु ऊर्जा विभाग ने 2031-32 तक उत्पादन क्षमता को 63000 मेगावट तक पहुंचाने का अपना महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। वर्तमान में भारत में कुल 27 परमाणु रिएक्टर है, जिसमें से 6 निर्णामाधीन है। भारत के कुल उत्पादन में परमाणु ऊर्जा से प्राप्त बिजली का योगदान महज 3.53 फीसदी है। देश में गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में परमाणु बिजली केंद्र है। ये केंद्र केंद्र सरकार के अधीन हैं।
गुजरात और राजस्थान में चार स्वदेशी परमाणु बिजली रिएक्टर स्थापित किए जा रहे हैं और 3400 मेगावाट की कुल क्षमता वाली दो अन्य परियोजनाओं को सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है। इसके अलावा 500 मेगावाट की क्षमता वाला एक प्रोटोटाइप फास्‍ट ब्रीडर रिएक्‍टर, तमिलनाडु के कलपक्‍कम में निर्माणाधीन है।

सरकार ने स्‍वदेशी तकनीकों के आधार पर और विदेशी सहयोग से भविष्‍य में परमाणु विद्युत परियोजनाएं लगाने के लिए निम्‍नलिखित स्‍थलों को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी:-

स्‍थल    
राज्‍य    
क्षमता (मेगावाट)
 सहयोग
                   स्‍वदेशी रिएक्‍टर

गोरखपुर
हरियाणा   
4 X 700           
स्‍वदेशी

चुटका 
मध्‍य प्रदेश 

2 X 700
स्‍वदेशी

भीमपुर
मध्‍य प्रदेश 

4 X 700
स्‍वदेशी

कैगा  
कर्नाटक    
2 X 700
स्‍वदेशी

माही बंसवाड़ा
राजस्‍थान 
4 X 700
स्‍वदेशी

                    विदेशी सहयोग
कुडनकुलम
तमिलनाडु  
4 X 1000   
रूसी संघ

जैतापुर   
महाराष्‍ट्र    
6 X 1650      
फ्रांस
छाया मीठी विरदी
गुजरात  
6 X 1000* 
अमेरिका

कोव्‍वादा 
आंध्र प्रदेश     
6 X 1000*  
अमेरिका

हरिपुर 
पश्‍चिम बंगाल   
6 X 1000*  
रूसी संघ

* सांकेतिक क्षमता

Comments