विकास मापदंडों पर तमिलनाडु सर्वश्रेष्ठः एसोचैम

 

विकास के नौ मापदंडों को आधार बनाते हुए एसोचैम (The Associated Chambers of Commerce and Industry of India) द्वारा राज्यों के प्रदर्शन से संबंधित एक रिपोर्ट 15 मार्च 2015 को जारी की गई। इस रिपोर्ट में 2009-11 और 2012-14 के प्रदर्शन के आधार पर राज्यों को रैंकिंग प्रदान की गई है।
रिपोर्टः प्रमुख तथ्य

v  विकास के मापदंडों पर तमिलनाडु सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य  (Best Performing States, BPS)  है। विकास के सभी मापदंडों में से आठ में तमिलनाडु का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। अर्थव्यवस्था, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य जैसे मामले में इसने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। शिक्षा को छोड़कर अन्य सभी मानकों पर तमिलनाडु सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य है
v  विकास के मानदंड पर दूसरे स्थान पर केरल है कुल विकास, आय तथा असमानता दूर करने, स्वास्थ्य तथा सड़क के मामले में केरल का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा।
v  गुजरात, आंध्र प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल नौ में से चार मापदंडों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्य रहे।
v  उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, हरियाणा, महाराष्ट्र व ओडिशा तीन पैमाने पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य रहे।
v  तीन मापदंडों पर ओडिशा व पश्चिम बंगाल आगे रहे, जिनमें से दो सड़क व बिजली की उपलब्धता से संबंधित हैं। इन दो कारणों से ये दोनों राज्य निवेशकों के बीच पसंदीदा बन सकते हैं। ये दोनों राज्य भूमि अधिग्रहण और अन्य मंजूरियों के मामले में नीतिगत दखल के जरिए अनुकूल निवेश वातावरण पेश कर सकते हैं।
v  आय व समानता के मामले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों में केरल, तेलंगाना, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश व पंजाब रहे। वहीं, इस मापदंड के आधार पर असम, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, जम्मू एवं कश्मीर और छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
v  औद्योगिक विकास के मामले में शीर्ष पर रहने वाले राज्यों में गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश का स्थान रहा।
v  सड़क संपर्क जैसे महत्वपूर्ण मामले में असम, बिहार, केरल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल श्रेष्ठ रहे।
v  नागरिकों को स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के मामले में केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, बिहार, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक का प्रदर्शन अच्छा रहा।

 



Comments