शशि कपूर को दादा साहब फाल्के पुरस्कार

फ़िल्म अभिनेता और निर्माता शशि कपूर को फ़िल्मों में उनके योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने की घोषणा भारत सरकार द्वारा की गई है। शशि कपूर दादा साहब फाल्के पुरस्कार पाने वाले 46 वें व्यक्ति होंगे। उनसे पहले उनके पिता पृथ्वीराज कपूर और बड़े भाई राज कपूर को भी दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिल चुका है।
शशि कपूर का जन्म 18 मार्च, 1938 में कोलकाता में हुआ था। शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर है। उन्होंने 40 के दशक में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने ब्रिटिश अभिनेत्री जेनिफर केंडल से विवाह किया था। उनकी बेटी संजना कपूर ने दो दशक तक पृथ्वी थियेटर का संचालन किया, जिसका विकास शशि कपूर ने किया था।

अभिनेता के रूप में 'जब जब फूल खिले', 'आ गले लग जा', 'रोटी, कपड़ा और मकान', 'शर्मीली', 'दीवार', 'कभी कभी''सिलसिला' और 'सत्यम शिवम सुन्दरम' उनकी प्रमुख फ़िल्में थीं। शशि कपूर ने शेक्सपीएराना थियेटर में ज्योफ्रे कैंडल के मार्गदर्शन में अंग्रेजी नाटकों में अभिनय किया। उनकी पहली फिल्म इस्माइल मर्चेन्ट और आइवरी जेम्स की हाउसहोल्डरभी अंग्रेजी भाषा में है।
अभिनय के साथ-साथ उन्होंने कई फ़िल्मों का निर्माण भी किया जिनमें श्याम बेनेगल के साथ जुनून’, गोविंद निहलानी के साथ विजेता’, अपर्णा सेन के साथ ‘36 चौरंगी लेनऔर गिरीश कर्नाड के साथ उत्सवप्रमुख हैं। जुनून को साल 1978 की सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फ़िल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।
 दादा साहब फाल्के पुरस्कार 

 दादा साहब फाल्के पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1969 में भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के की सौंवीं जयंती के अवसर पर की गई थी। यह भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार है, जो आजीवन योगदान के लिए केंद्र सरकार की ओर से दिया जाता है। भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के संवर्धन और विकास में उल्लेखनीय योगदान करने के लिए दिया जाता है।
v  'लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड' के रूप में दिया जाने वाला 'दादा साहेब फाल्के पुरस्कार' भारत के फ़िल्म क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है।
v  प्रतिष्ठित व्यक्तियों की एक समिति की सिफारिशों पर यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
v  वर्ष 1969 में पहला पुरस्कार अभिनेत्री देविका रानी रोरिक  को दिया गया था।
v  यह पुरस्कार वर्ष के अंत में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों के साथ दिया जाता है।
v  इस पुरस्कार में भारत  सरकार की ओर से दस लाख रुपये नकद, स्वर्ण कमल और शॉल प्रदान किया जाता है।
v   ‘दादा साहेब फाल्के अकेडमीके द्वारा भी दादा साहेब फाल्के के नाम पर तीन पुरस्कार दिए जाते हैं, जो हैं - फाल्के रत्न अवार्ड, फाल्के कल्पतरु अवार्ड और दादा साहेब फाल्के अकेडमी अवार्ड्स।

पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची
1-
1969
देविका रानी
2-
1970
बी. एन. सरकार
3-
1971
पृथ्वीराज कपूर
42-
2010
के. बालाचंदर
43-
2011
सौमित्र चटर्जी
44-
2012
प्राण
45-
2013
गुलज़ार
46
2014
शशि कपूर


Comments