11वां आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2015


विजेताऑस्ट्रेलिया
उपविजेतान्यूजीलैंड
परिणाम - ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराते हुए रिकॉड पांचवीं बार आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जीत लिया।
मैन ऑफ द सीरीज – मिचेल स्टार्क
मैन ऑफ द मैच(फाइनल) – जेम्स फाकनर
फाइनल में अंपायर - कुमार धर्मसेना व रिचर्ड केटलरबरा
मेजबानी - ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड 
फाइनल मैच - मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड(MCG)
भाग लेने वाली टीमों की संख्या – 14
12वां आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (2019) - इंग्लैंड एवं वेल्स

टीमें और उसके कप्तान की सूची -
पूल ए
टीमें - कप्तान
न्यूजीलैंड - ब्रैंडन मैकुलम
इंग्लैंड - इयोन मोर्गन 
अफगानिस्तान - मोहम्मद नवी 
ऑस्ट्रेलिया - माइकल क्लार्क 
श्रीलंका - एंजेलो मैथ्यूज 
बांग्लादेश - मशरेफ मुर्तजा
स्कॉटलैंड - प्रिस्टन मोमसेन

पूल बी
टीमें - कप्तान
दक्षिण अफ्रीका - एबी डिविलियर्स 
भारत - महेंद्र सिंह धोनी 
जिम्बाब्वे - एल्टन चिगूमंबरा 
वेस्टइंडीज - जैसन होल्डर
पाकिस्तान - मिस्बाह उल हक 
आयरलैंड - विलियम पोर्टरफील्ड 
संयुक्त अरब अमीरात - मोहम्मद ताकीर

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज 
·          547 रन – मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड - 9 मैच)
·          541 रन - कुमार संगकारा (श्रीलंका - 7 मैच) 
·          482 रन - एबी डी'विलियर्स (द. अफ्रीका - 8 मैच) 
·          433 रन - ब्रेंडन टेलर (जिम्बाब्वे - 6 मैच) 
·          412 रन - शिखर धवन (भारत - 8 मैच)

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच गेंदबाज
·          22 विकेट - मिचेल स्टार्क (आस्ट्रेलिया)
·          22 विकेट - ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)
·          18 विकेट - उमेश यादव (भारत)
·          17 विकेट - मोहम्मद समी (भारत)
·          17 विकेट - मोर्ने मोर्कल (दक्षिण अफ्रीका)

सर्वाधिक शतक
·          कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 4
·          मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) – 2
·          महमुदुल्लाह (बांग्लादेश) – 2
·          ब्रेंडन टेलर (जिम्बॉब्वे) – 2
·          तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) – 2
·          शिखर धवन (भारत) – 2

अन्य तथ्य
Ø  मेजबानी करते हुए क्रिकेट विश्व कप खिताब जीतने वाला  ऑस्ट्रेलिया तीसरा देश बन गया है। श्रीलंका ने 1996 में भारतीय उपमहाद्वीप में हुए विश्व कप में सहमेजबान के रूप में पहली बार विश्व कप जीतने में सफलता प्राप्त की थी। भारत पिछले संस्करण (2011) में सहमेजबान के रूप में श्रीलंका को हराकर चैंपियन बना था। इंग्लैंड चार बार विश्व कप की मेजबानी करने के बाद भी एक बार भी खिताब नहीं जीत पाया है।
Ø  विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अब ऑस्ट्रेलिया के नाम हो गया है। ऑस्ट्रेलिया विश्व कप ने 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 417 रन बनाए। पिछला रिकॉर्ड भारत के नाम था, जिसने वर्ल्ड कप 2007 में बरमूडा के खिलाफ 413 रन बनाए थे।
Ø  श्रीलंका के कुमार संगकारा विश्व कप इतिहास में लगातार चार शतक लगाने वाले (वन-डे क्रिकेट में भी पहली बार) दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।
Ø  ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ विश्व कप इतिहास में लगातार पांच अर्द्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।
Ø  विश्व कप में पहली बार दो दोहरा शतक (क्रिस गेल और मार्टिन गुप्टिल द्वारा) लगा।
Ø  ऑस्ट्रेलिया के ब्रेड हैडिन (16 शिकार) भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर 2015 क्रिकेट विश्व कप के सबसे सफल विकेटकीपर रहे।
Ø  डैरेन लीमैन खिलाड़ी (1999 और 2003)और कोच(2015) के रूप में विश्व कप जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। ऑस्ट्रेलिया के ही ज्यॉफ मार्श भी खिलाड़ी (1987) और कोच (1999) के रूप में विश्व कप विजेता बन चुके हैं।
Ø  दक्षिण अफ्रीका के जेपी डुमिनी और इंग्लैंड के स्टीवन फिन द्वारा इस विश्व कप में हैट-ट्रिक ली गई।

1975 से शुरू हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup) विजेताओं की सूची -

 वर्ष
विजेता
उपविजेता
मेजबानी
1975
वेस्टइंडीज
ऑस्ट्रेलिया
इंग्लैंड
1979
वेस्टइंडीज
इंग्लैंड
इंग्लैंड
1983
भारत
वेस्टइंडीज
इंग्लैंड
1987
ऑस्ट्रेलिया
इंग्लैंड
भारत और पाकिस्तान 
1992
पाकिस्तान
इंग्लैंड
ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड
1996
श्रीलंका
ऑस्ट्रेलिया
भारतीय उपमहाद्वीप
1999
ऑस्ट्रेलिया
पाकिस्तान
इंग्लैंड 
2003
ऑस्ट्रेलिया
भारत
जिम्बाब्वे, केन्या साउथ अफ्रीका
2007
ऑस्ट्रेलिया
श्रीलंका
वेस्टइंडीज
2011
भारत
श्रीलंका
भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका
2015
ऑस्ट्रेलिया
न्यूजीलैंड
ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड 




Comments