ऑस्कर पुरस्कार 2015

 

87वें अकादमी पुरस्कार या ऑस्कर पुरस्कार( Academy Awards or oscar awards)  24 श्रेणियों में मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज अकादमी (AMPAS) द्वारा 22 फरवरी 2015 को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हॉलीवुड के डोल्बी थियेटर में प्रदान किए गए। फिल्म बर्डमैन को सर्वाधिक चार पुरस्कार प्राप्त हुए। जिसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार के अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ मौलिक पटकथा और सर्वश्रेष्ठ सिनेमटोग्राफी का पुरस्कार शामिल है। यह एक अतियथार्थवादी हास्य फिल्म है।'द थ्योरी ऑफ एवरीथिंग' में वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की भूमिका निभाने के लिए ब्रिटिश अभिनेता एडी रेडमायन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हिंदी फिल्म 'लायर्स डाइस' अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि थी। 'लायर्स डाइस' को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) द्वारा नियुक्त 12 सदस्यीय निर्णायक मंडल ने 30 फिल्मों में से चुना था। मलयालम अभिनेत्री गीतू मोहनदास निर्देशित 'लायर्स डाइस' की कहानी भारत तिब्बत सीमा के पास के एक गांव के इर्द गिर्द घूमती है और एक युवा आदिवासी महिला की कहानी बयां करती है जिसका पति कई महीने पहले काम करने के लिए दिल्ली जाने के बाद वापस नहीं लौटा है और वह अपने लापता पति की तलाश शुरू करती है। फिल्म में गीतांजलि थापा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई है।


87वां अकादमी पुरस्कार

•  
 सर्वश्रेष्ठ फिल्म: बर्डमैन
•    
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: एलेहांद्रो गोंसालेस इनयारितू फिल्म (बर्डमैन)
•    
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: एडी रेडमायन (द थियरी ऑफ एवरीथिंग)
•    
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: जूलियन मूर(स्टिल एलिस)
•    
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: जेके सिमंस (व्हिपलैश)
•    
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: पैट्रीसिया अक्र्वेट (बॉयहुड)
•    सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म: पावेल पावलीकोवस्की निर्देशित 'इडा'
•    
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन: मिलेना कानोनेरो (द ग्रैंड बुडापेस्ट होटल)
•    
सर्वश्रेष्ठ मेकअप और हेयर स्टाइल: फ्रांसिस हैनन और मार्क कॉलियर (द ग्रैंड बुडापेस्ट होटल)
•    
सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन लघु फिल्म: द फोन कॉल
•    
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट सबजेक्ट:  क्राइसिस हॉटलाइन: वेटरन प्रेस 1
•    
सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले:  बर्डमैन 
•    
सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग:  क्रेग मान, बेन विल्किंस, थॉमस क्रूले (व्हि‍पलैश)
•    
सर्वश्रेष्ठ साउंड संपादन: एलन रॉबर्ट मरे, बुब असमन (अमेरिकन स्नाइपर)
•    
सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट: इयान हंटर, स्कॉट फिशर, एंड्रयू लोकले और पॉल फ्रेंकलिन (इंटरस्टैलर)
•    
सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड लघु फिल्म: पैट्रिक ओसबोर्न और क्रिस्टीना रीड निर्देशित फीस्ट
•    
सर्वश्रेष्ठ एनीमेटेड फीचर फिल्म:  बिग हीरो 6
•    
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: द ग्रैंड बुडापेस्ट होटल
•    
सर्वश्रेष्ठ सिनेमटोग्राफी:  एम्मानुएल लुबेजिकी(बर्डमैन)
•    
सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग: टॉम क्रास (व्हि‍पलैश)
•    
सर्वश्रेष्ठ फीचर वृत्तचित्र: लॉरा पॉयट्राज़ निर्देशित फिल्म सिटिजन फोर
•    
सर्वश्रेष्ठ मूल गीत: जॉन स्टीफंस और लोनी लिन (द ग्लोरी)
•    
सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल स्कोर: ग्रांड बुडापेस्ट होटल 
•    
सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा: ग्राहम मूर (द लिमिटेशन गेम)

ऑस्‍कर पुरस्‍कार  

ऑस्‍कर अवार्ड वि‍श्व में फि‍ल्‍म उद्योग जगत के सबसे अधि‍क लोकप्रि‍य, चर्चि‍त और प्रति‍ष्ठि‍त पुरस्‍कार हैं। इनकी शुरुआत 1929 में हुई। इसे अकादमी अवार्ड के नाम से भी जाना जाता है। ये पुरस्‍कार संयुक्त राज्य अमेरिका की एकेडमी ऑफ मोशन पि‍क्‍चर आर्ट्स एंड साइंस (AMPAS) नामक एक गैर-लाभकारी संस्था द्वारा दि‍ए जाते है। जि‍सकी स्‍थापना 1927 में उस समय के मोशन पि‍क्‍चर उद्योग के 36 सबसे प्रतिष्ठि‍त लोगों ने मि‍लकर की थी। पुरस्कार के प्रतीक चिह्न के रूप में भेंट की जाने वाली ऑस्कर प्रतिमा का आधिकारिक नाम एकेडमी अवार्ड ऑफ मेरिट है। भानु अथैया प्रथम भारतीय थीं जिन्हें यह पुरस्कार दिया गया।

Comments