
विश्वनाथ
फिल्मों में शास्त्रीय और पारंपरिक कला, संगीत और नृत्य प्रस्तुत करते रहे हैं। उन्होंने 1965 से अब तक निर्देशक के रूप में 50 फिल्में बनाई हैं। उनकी फिल्में
विभिन्न तरीकों से कहानी कहने के दिलचस्प तरीकों और सांस्कृतिक प्रमाणिकता के लिए
जानी जाती हैं। फिल्म निर्माण में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 1992 में पद्मश्री से सम्मानित किया था।
उन्हें पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिल
चुका है।
दादा
साहेब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा भारतीय
सिनेमा की प्रगति और विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारंम्भ दादा साहेब फाल्के के
जन्म शताब्दी वर्ष 1969 में
हुआ था। इस पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण कमल, 10 लाख रुपए की नकद राशि और एक शॉल प्रदान की
जाती है। ज्ञातव्य हो कि वर्ष 2014 का 46वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार अभिनेता शशि कपूर को प्रदान किया गया
था।
Comments
Post a Comment