विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर


भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अप्रैल 2017 में विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए। भारतीय कप्तान ने पिछले वर्ष क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में बेहतरीन प्रदर्शन करके कुल मिलाकर 2595 रन बनाए जिसमें 7 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 12 टेस्ट मैचों में 4 शतकों की मदद से 1215 रन, 10 वनडे में 3 शतकों की मदद से 739 रन और 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 641 रन बनाए। कोहली ने वर्ष 2016 - 17 में लगातार चार टेस्ट श्रृंखलाओं में दोहरा शतक जडने का अनोखा कीर्तिमान बनाया।
वर्ष का अग्रणी क्रिकेटर चुनने की शुरुआत विजडन ने 2003 में की थी। इसके बाद यह सम्मान हासिल करने वाले कोहली तीसरे भारतीय हैं। उनसे पहले सहवाग (2008 और 2009) तथा तेंदुलकर (2010) यह सम्मान हासिल कर चुके हैं। यह सम्मान वर्ष के तीनों प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। विदित हो कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियम्सन विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर, 2015 चुना गया था। ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी को साल 2016 के लिए महिला वर्ग में वर्ष का अग्रणी क्रिकेटर चुना गया।


Comments