35वां राष्ट्रीय खेल

35वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर अम्मू-द ग्रेट हार्नबिल था। ग्रेट हार्नबिल केरल का राज्य पक्षी है। ग्रेट हार्नबिल प्रजाति के संरक्षण के लिए, जो विलुप्त होने के कगार पर है, राज्य की चिंता को प्रतिबिंबित करने हेतु इसको
शुभंकर चुना गया
था।
खेलों
में प्रदर्शन
v छह स्वर्ण और दो रजत पदक
जीतने वाले गोल्डन शार्क के नाम से मशहुर केरल के साजन प्रकाश को सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया, वहीं पांच स्वर्ण और एक रजत जीतने वाली महाराष्ट्र
की आकांक्षा सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी रही।
v एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता मध्य
प्रदेश के संदीप सेजवाल और सेना के मधु पीएस ने तैराकी में चार-चार स्वर्ण पदक
जीते। महिला वर्ग में रिचा मिश्रा और 15 साल की माना पटेल ने क्रमश: चार और तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
v कुश्ती में हरियाणा ने अपना दबदबा कायम रखते
हुए 18 स्वर्ण जीते।
v जीतू राय और लंदन ओलंपिक के रजत पदक विजेता
विजय कुमार के शानदार प्रदर्शन के सहारे एसएससीबी ने शूटिंग के 26 में से 15 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
v एथलेटिक्स में केरल का दबदबा रहा और मेजबानों
ने कुल 34
पदकों :13 स्वर्ण, 14 रजत और सात कांस्य: के साथ ट्रैक एवं फील्ड पर अपना
प्रभुत्व बनाए रखा।
v लिंग परीक्षण में असफल रहने के बाद लगे
अंतरराष्ट्रीय प्रतिंबंध के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रही ओड़िशा की दूती चंद ने 100 मीटर की दूरी 11.83 सेकेंड तय कर मीट रिकार्ड स्थापित किया।
v एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता त्रिपुरा की दीपा
कर्माकर ने जिम्नास्टिक में पांच स्वर्ण पदक जीते।
v त्रिूसर में हुई मुक्केबाजी की प्रतिस्पद्धाओं
में चोट की वजह से या बॉक्सिंग इंडिया के प्रतिबंध के भय से बड़े खिलाड़ियों ने
नाम वापस ले लिया।
v बैडमिंटन में नवगठित तेलंगाना राज्य नौ पदकों
के साथ शीर्ष पर रहा, जिसमें तीन स्वर्ण पदक शामिल हैं।
v खेलों के दौरान महाराष्ट्र के नेटबॉल खिलाड़ी
मयूरिश पवार की समुद्र में डूबने से मौत हो गयी।
श्रेष्ठ
प्रदर्शन वाले 5 राज्य
राज्य
|
स्वर्ण
|
रजत
|
कांस्य
|
कुल
|
सर्विसेज
|
90
|
32
|
35
|
157
|
केरल
|
54
|
45
|
61
|
160
|
हरियाणा
|
38
|
40
|
27
|
105
|
महाराष्ट्र
|
30
|
42
|
49
|
121
|
पंजाब
|
27
|
34
|
32
|
93
|
कुल
|
401
|
402
|
523
|
1326
|
Comments
Post a Comment